सरकारी स्कूलों में मिल रही बेहतर सुविधाएं, अभिभावक बढ़-चढ़कर करा रहे बच्चों का नामांकन
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों में लगातार बेहतर हो रही शैक्षिक व्यवस्था और आधुनिक सुविधाओं के चलते अब अभिभावकों का रुझान सरकारी स्कूलों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसी क्रम में पीएम श्री विद्यालय अचार (पूर्व) में आयोजित अभिभावक बैठक में प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने विद्यालय की उपलब्धियों और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका रचना यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार द्वारा सभी परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पठन-पाठन के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें “करके सीखो” जैसी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। साथ ही नई-नई शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बच्चों की समझ और रुचि दोनों बढ़ रही हैं।









