समाधान दिवस में पहुंचे नौ मामले, जांच के लिए राजस्व एवं पुलिस टीम रवाना
निष्पक्ष जन अवलोकन। रत्नाकर पांडेय।
टिकैतनगर, बाराबंकी। कोतवाली टिकैतनगर परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग के कानूनगो एवं लेखपाल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग एवं आपसी विवादों से संबंधित कुल नौ मामले प्राप्त हुए। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर जांच हेतु रवाना किया गया।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।
समाधान दिवस के दौरान उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, उपनिरीक्षक राजेश सिंह, कांस्टेबल प्रियांशु यादव, कांस्टेबल प्रदीप शर्मा, दीवान अफसर खान, दीवान मनोज कुमार सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।









