सडक दुर्घटना में 77 वर्षीय बृद्व की मौत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।सडक दुर्घटना में एक 77 वर्षीय बृद्व की मौत हो गई है। कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के बदोसरांय से सफदगंज मार्ग पर ग्राम शाहगढ मजरे खजुरिया के श्रीकेशन पंचर वाले के सामने बताया जा रहा है बाइक चालक शिवजी गुप्ता निवासी अयोध्या ने चेतराम 77 वर्ष पुत्र छेदू को जोरदार टक्कर मार दी जिन्हें स्थानीय लोगों ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों ने चेतराम का प्राथमिक उपचार कर हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर-कर दिया। अस्पताल पंहुचते ही बृद्व ने दम तोड दिया।परिजन उनकी लाश गांव शाहगढ मजरे खजुरिया लेकर आ गये और कोतवाली बदोसरांय को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी ने उपनिरीक्षक सुरेश त्रिपाठी पुलिस कर्मियों के साथ शाहगढ गांव पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।