संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 575 मरीजों का किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में 575 मरीजों का किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान नए और पुराने मिलाकर लगभग 575 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। अस्पताल में 58 मरीजों के डिजिटल एक्स-रे किए गए, जबकि 180 से अधिक मरीजों के ब्लड सैंपल लिए गए। इन सैंपलों की एलएफटी, केएफटी, टीएलसी, मलेरिया और अन्य बीमारियों के लिए जांच की गई। ओपीडी में अधीक्षक डॉ. इकबाल के साथ डॉ. गौरव नारायण, डॉ. तथीर फातिमा, डॉ. अविनाश कुमार उपाध्याय, डॉ. धीरेंद्र पटेल, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. हसन सलीम, डॉ. नीरज वर्मा और डॉ. ए. के. पाण्डेय सहित कई चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक दवाएं प्रदान कीं। डॉ. इकबाल ने बताया कि अस्पताल में सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध हैं और मरीजों को नियमित रूप से दी जा रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है।