शिक्षक की पाती’ कार्यक्रम में शिक्षकों ने जताया विरोध
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। सेवारत शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने की अर्हता अनिवार्य किए जाने के विरोध में उ.प्र. प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक मोर्चा के जिला संयोजक डॉ. राकेश सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन आनंद वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ), राममिलन वर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, अटेवा) और संजय वर्मा (ब्लॉक संयोजक, TSCT) ने किया। इस दौरान शिक्षकों ने पोस्टकार्ड पर अपनी पाती लिखकर राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को भेजी। कार्यक्रम में दिनेश मौर्य, भानु मिहिर, अनवार अहमद, विश्वजीत सिंह, परमेंद्र कुमार, जय कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।









