शिक्षकों की हुँकार ‘शिक्षक की पाती’ कार्यक्रम को एक सप्ताह का विस्तार
अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक सुशील कुमार पांडे के नेतृत्व में जिला पंचायत कार्यालय, बाराबंकी में महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में “शिक्षक की पाती” कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए अभियान को पूरे प्रदेश में एक सप्ताह और आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेशीय संयोजक अरुणेंद्र वर्मा "मुन्ना" ने कहा कि आरटीई लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू किए जाने से शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है। इसी के विरोध में शिक्षक विभिन्न विकासखंडों में टेट मुक्ति मोर्चा के अंतर्गत अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम के तहत शिक्षक माननीय मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को पत्र भेजकर अपनी मांगों से अवगत करा रहे हैं और टेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। बैठक में प्रदेश संयोजक अरुणेंद्र कुमार वर्मा, जनपद संयोजक धर्मेंद्र कुमार वर्मा, अटेवा जिलाध्यक्ष अमित ,मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी, श्याम किशोर बाजपेई, ओंमकार , ललित, अभिजीत श्रीवास्तव सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। बैठक में शिक्षकों ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।









