शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 03 का किया गया निसतारण

शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में आयोजित किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस   तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर 03 का किया गया निसतारण

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर। शासन के मंशानुरूप जनपद के सभी तहसीलो में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक ने आए हुए फरियादियो की समस्याओं को सुना। तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष प्राप्त 83 प्रार्थना पत्रो में से मौके पर तीन प्रार्थना पत्रो का निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रो को सम्बन्धित अधिकारियो को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि पूरी पारदर्शिता व गुणवत्तापूर्ण प्रार्थनो पत्रो का निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि शिकायतकर्ताओ से फीडबैक लिए जाने के दौरान गुणवत्ता संतोषजनक नही पाई जाती है तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने लेखपालो व कानून गो को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 से सम्बन्धित सभी प्रकरणो के निस्तारण की गुणवत्ता उत्तम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्व व पैमाइश की शिकायत के मामले राजस्व व पुलिस की संयुक्त बनाते हुए मौके पर जाकर दोनो पक्षो की उपस्थिति में उनकी शिकायतो को सुनते हुए पीड़ित को संतुष्टिपरक न्याय दिलाए। उन्होंने कहा कि इसके सम्बंध में मुख्यमंत्री कार्यालय समीक्षा की जा रही है व शिकायतकर्ता को सीधे उसके दूरभाष पर वार्ता कर फीडबैक लिया जा रहा है अतएव उप जिलाधिकारी श्किाकायतो के निस्तारण की गुणवत्ता का समय-समय परीक्षण अवश्य करते रहें। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारी भी आई0जी0आर0एस0 पोर्टल प्रतिदिन लागिन करके देख। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता आज तहसील दिवसो में प्रार्थना पत्र लेकर आए है उनका समय से सभी का निस्तारण गुणवत्ता करा दे ताकि बार-बार उन्हें तहसील दिवस व जिला मुख्यालय का चक्कर एक शिकायत के बार-बार न लगाना पड़े। उन्होंने कहा कि यदि संज्ञान में आया कि एक ही शिकायतकर्ता बार-बार चक्कर लगवाया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस हेतु नामित जनपद स्तरीय अधिकारी स्वंय प्रतिभाग करे यदि वे अवकाश या अन्य किसी कारण से नही आ सकते है तो इसकी पूर्व से सूचना देने के उपरान्त ही अपने सहायक को भेजे। इसी प्रकार जनपद के अन्य तहसीलो में यथा-तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील चुनार में प्राप्त 147 प्रार्थना पत्रो में दो का निस्तारण, तहसील मड़िहान अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्राप्त 112 प्रार्थना पत्रो में 05 का निस्तारण एवं तहसील सदर में नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह के समक्ष प्राप्त 204 प्रार्थना पत्रो में 26 का निस्तारण किया गया। तहसील लालगंज में प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी लालगंज अजीत कुमार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के पूर्व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 को सकुशल, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन वातावारण में सम्पन्न कराये जाने हेतु महाशक्ति इण्टर कालेज बिहसड़ा, बापू उपरौध इण्टर कालेज लालगंज परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण किया व केन्द्र व्यवस्थापको, सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।