शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर-बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक मौलाना द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि घघसी गांव निवासी रिहान पुत्र अनवर ने करीब दो वर्षों तक शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एसएसओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर रिहान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।









