व्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरसेल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ।

व्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरसेल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) व्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुरसेल में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ।इस पहलसे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से पढ़ाई का मौका मिलेगा, जिससे शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकेगा। स्मार्ट क्लास का उद्घाटन श्री लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज फतेहपुर संस्थापक नैमिष वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद और उ०प्र०प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष डॉ.राकेशसिंह ने संयुक्तरूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को डिजिटल तरीके से पढ़ाई कराए जाने की व्यवस्था की सराहना की। एबीएसए धर्मेंद्र प्रसाद ने कहा कि नई शिक्षा पद्धति में तकनीक का उपयोगआवश्यक हो गया हैस्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को चित्र, वीडियो और डिजिटल सामग्री के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों बढ़ेगी। नैमिष वर्मा ने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहरों जैसी आधुनिक शिक्षा मिलनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है ताकि शिक्षा में समानता लाई जा सके। प्रधानाध्यापिका श्रीमती सीमा देवी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा स्मार्ट क्लास शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई में नई प्रेरणा मिलेगी और शिक्षाकी गुणवत्ता में भी सुधार होगा। कार्यक्रम में स०अ० भानु मिहिर, शिक्षा मित्र श्रीमती शैल कुमारी, अनुराज कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।