विश्व जल दिवस पर ‘जल अर्पण-2026’ का शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान
संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले के सांथा विकास क्षेत्र के ग्राम करमा कलां में विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन संत कबीर नगर द्वारा आयोजित ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित गृह एवं संग्रहालय का अवलोकन करते हुए योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए आमजन से जल के समुचित उपयोग और संरक्षण की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, एफटीके महिलाओं एवं संबंधित कर्मियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा, ग्राम प्रधान करमा कलां एवं भटौरा, राकेश चौधरी, हेमन्त चौधरी, महेश दूबे, राजू पाण्डेय, राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









