विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में विकास कार्यों की बैठक हुई

विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में विकास कार्यों की बैठक हुई

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर में ग्राम प्रधान गजाला खातून की अध्यक्षता एंव सचिव मनीष शुक्ला के संयोजन में ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर विशेष बैठक हुई बैठक मे विजली पानी,अन्तेष्ठी स्थल, सामुदायिक शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गयी। जिसमें प्रशिक्षक डाॅ विनय बहादुर पाण्डेय ने ग्राम पंचायत योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं के पारदर्शी एंव एंव प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी । प्रशिक्षक आनन्द भाष्कर ने ग्रामीणों से पंचायत क्षेत्र की समस्यायों तथा विकास सम्बंधी प्राथमिकताओं पर सुझाव मांगे।बैठक में ग्रामीणों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाये ।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, सचिव अरविंद कुमार यादव,विवेक कुमार, पंचायत सहायक नसरा खातून एंव गांव के ग्रामीण मौजूद रहे।