रोटरी मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल का बाराबंकी में प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

रोटरी मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल का बाराबंकी में प्रथम आगमन, हुआ भव्य स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। रोटरी मंडल 3120 के मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल के जनपद में प्रथम आगमन पर रोटरी क्लब बाराबंकी के सदस्यों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व अध्यक्ष व मीडिया कोऑर्डिनेटर गिरीश अरोड़ा ने बताया कि अध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में क्लब के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें और अधिक सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अध्यक्ष डॉ. राजेश मोहन और सचिव डॉ. विमल बैसवार ने इस सत्र में रोटरी क्लब बाराबंकी द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा मंडलाध्यक्ष को प्रस्तुत किया। डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी देते हुए क्लब के सदस्यों से आह्वान किया कि वे बाराबंकी के अधिक से अधिक गणमान्य नागरिकों को रोटरी क्लब से जोड़ें, जिससे क्लब की सामाजिक गतिविधियों को और गति मिल सके। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव, सह मंडलाध्यक्ष पीयूष सिंह, डीजीआरएच डॉ. सुधीर वर्मा, संस्थापक सदस्य डॉ. रवि आहूजा, अरविंद गुटगुटिया, निवर्तमान अध्यक्ष महाबीर प्रसाद जैन, संजय निगम, सरदार हरपाल सिंह, जयकुमार जैन, मनोज जैन, डॉ. आभा वर्मा, रजनी वर्मा, कुसुम जैन, ममता चंद्रा, सुनील वर्मा, गिरीश अरोड़ा, सरदार रविंद्र सिंह, जागेश अग्रवाल, साधना वर्मा, बबिता बैसवार, जयश्री गुटगुटिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।