राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के नवप्रवेशी छात्रों का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास के नवप्रवेशी छात्रों का भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया सम्मान

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला संगठन द्वारा उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति छात्रावास बेड़ी पुलिया कर्वी में रह रहे नवप्रवेशी अनुसूचित जाति के बच्चों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को माला पहनाई और सामान्य ज्ञान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया, अपने संबोधन में महेंद्र कोटार्य ने कहा कि प्रदेश संगठन ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राजकीय अनुसूचित छात्रावास के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है इसी क्रम में यह कार्यक्रम आज छात्रावास प्रचार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में अभ्युदय कोचिंग की आधा दर्जन मेधावी छात्राओं को भी जिला अध्यक्ष द्वारा सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब ने समता समानता शिक्षा स्वास्थ्य अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जैसे मौलिक अधिकार संविधान में हम सबको दिया है ।यही वजह है कि आज हम लोग शिक्षित होकर यहां तक पहुंचे, एक युग था कि छुआछूत भेदभाव के चलते अनुसूचित जाति का कोई भी व्यक्ति पढ़ाई नहीं कर सकता था ,बाबा साहब ने संघर्ष करके संविधान की रचना करके सबको समानता का अधिकार प्रदत किया है , जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में पंचतीर्थ स्थल विकसित किए हैं जो देखने योग्य हैं ,इन छात्रों को भी ऐसे स्थानों का भ्रमण कराया जाना चाहिए, वहीं हर जिले में अनुसूचित जाति की गर्ल्स के लिए कम से कम दो हॉस्टल होना चाहिए। उन्होंने हॉस्टल की लाइब्रेरी में प्रतियोगी पुस्तकों की उपलब्धता का भी आश्वासन दिया ।सभासद शंकर यादव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार द्वारा बाबा साहब के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, बाबा साहब ने शिक्षा, समता, समानता का जो अधिकार दिया है उसका हमें अपने जीवन में लाभ उठाकर आगे बढ़ना चाहिए ।कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अभ्युदय कोचिंग के प्रधानाचार्य सीपी पांडेय छात्रावास अधीक्षिका श्रीमती माया जायसवाल भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल जिला संयोजक संजय पांडेय, जिला मंत्री अखिलेश रैकवार, किसान मोर्चा के अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।