मोबाइल का लालच देकर 10 वर्षीय किशोर से दुष्कर्म, शोर मचाने पर आरोपी फरार

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी) मोबाइल फोन दिखाने के बहाने एक युवक ने दस वर्षीय किशोर को अपने घर बुला ले गया। जहां पर उसके साथ कमरे में कुकर्म किया।किशोर के चिल्लाने पर आरोपित मौके से भाग गया। कुर्सी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी शनिवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस के युवक ने उसे मोबाइल दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया।किशोर खून से लथपथ होने पर चीखने चिल्लाने लगा तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।किशोर की चीख पुकार सुनकर परिजन अंदर पहुंचे तो नजारा देख सन्न रह गए।पीड़ित की मां की शिकायत पर पहुंची पुलिस आरोपित युवक को अपने साथ थाने ले गई।ओदार चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने बताया कि पहले किशोर की मां ने शिकायत की थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।