मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर व सी एच सी का निरीक्षण किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रंजन गौतम ने शौ शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया एंव आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का अपराह्न 3 सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर व संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर का निरीक्षण किया।इस मौके पर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर के सी एम एस डाक्टर अजय सिंह अधीक्षक डाक्टर इकबाल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डाक्टर आरिफ सिद्दीकी से अस्पताल में स्टाफ आदि के बाबत विस्तृत रुप से चर्चा करते हुए संयुक्त चिकित्सालय व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा।इस मौके पर डॉ अविनाश कुमार उपाध्याय, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, आदि मौजूद रहे।









