महिलाओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए एक -दूसरे पर पुष्प वर्षा की।

महिलाओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए एक -दूसरे पर पुष्प वर्षा की।

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर,(बाराबंकी) प्रसिद्ध मीठी माता मंदिर परिसर में फूलों की होली कार्यक्रम का आयोजन डॉ.अंजू चंद्रा की अगुवाई में हुआ इसमेंतमाममहिलाओं,युवाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया।महिलाओं ने भक्तिगीतों पर नृत्य करते हुए एक -दूसरे पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान गुलाल और गेंदेके फूलों की खुशबू से पूरा वातावरण सुगधित हो उठा। श्रद्धालुओं ने"जय माता दी"के जयकारों के साथ माता रानी का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर के बाहर भी होली का उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने उत्सव मनाते हुए जेसीबी मशीन पर सवार होकर फूल बरसाए, जिससे माहौल और जीवंत हो गया।चारों और अबीर-गुलाल उड़ता दिखाई दिया और लोगों ने एक-दूसरे को होलीकीशुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस फूलों की होली ने क्षेत्रवासियों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया