मंगल बाजार के कारण मंगलवार को बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कस्बे में लगने वाले साप्ताहिक मंगल बाजार के कारण मंगलवार को बाईपास मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों और वाहनों की अधिक संख्या के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गई। मंगलवार सुबह से ही मंगल बाजार में लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।दूर-दराज के गांवों से भी लोग खरीदारी हेतु पहुंचे थे। बाईपास मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक, बाइक और अन्य वाहनों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई।सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों और बाजार की भीड़ से मार्ग संकरा हो गया,जिससे यातायात बाधित हुआ।जाम के कारण कई चारपहिया और दोपहिया वाहन लंबे समय तक फंसे रहेस्कली बच्चे नौकरीपेशा लोग और मरीजोंको से जा रहे वाहन भी प्रभावित हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को थी। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजय पाण्डेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यातायात व्यवस्था को संभाला। पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटवाया और दोनों तरफ से वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकलवाने का प्रयास किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका और यातायात सामान्य हुआ।






