भ्रामक पोस्ट के खिलाफ फूटा तालबेहट के सफाई कर्मियों का गुस्सा

प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंप आरोपितों को जेल भेजने की मांग

भ्रामक पोस्ट के खिलाफ फूटा तालबेहट के सफाई कर्मियों का गुस्सा

निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। तालबेहट,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली तालबेहट को तालबेहट नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने सोशल मीडिया पर नगर पंचायत तालबेहट की छवि धूमिल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है। आरोप लगाया गया है कि हम सभी नगर पंचायत तालबेहट में कार्यरत सफाई कर्मी है। हम सभी पूर्ण मनोयोग से तालबेहट की स्वच्छता में अपना योगदान देते आ रहे है। लेकिन कुछ व्यक्तियों द्वारा पिछले 4-5 दिनों से फेसबुक/व्हाट्सऐप पर अशोभनीय, भ्रामक पोस्ट डालकर नगर पंचायत तालबेहट की छवि धूमिल की जा रही है। इन पोस्टों में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में निकाय निधि/रा0वि0आ0 की धनराशि के कुटेशन के आधार पर स्वच्छता के संदेश से सम्बन्धित लिखाई कार्य कराकर भुगतान किये गये थे। वर्ष 2025-26 में नगर पंचायत तालबेहट द्वारा कोई स्वच्छता सम्बन्धी लेखन कार्य के लिये न तो शासन से कोई धनराशि प्राप्त हुयी है और न ही नगर पंचायत तालबेहट द्वारा अपने निजी स्त्रोतों से कोई टेण्डर/कुटेशन आदि के माध्यम से वर्तमान समय तक कोई लिखाई कार्य कराये गये है और न ही कोई भुगतान किया गया है। जिसका लेखा जोखा नगर पंचायत के अभिलेखों में देखा जा सकता है। वर्तमान में स्वच्छ सर्वेक्षण शासन स्तर से चलया जा रहा है। जिसके लिये नामित टीमें नगर में स्वच्छता से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की कार्ययोजना का निरीक्षण कर रही है। उक्त तक्ष्यों से स्पष्ट है कि नगर पंचायत द्वारा किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमित्ता नही की है लेकिन कुछ व्यक्तियों द्वारा साजिशंन नगर पंचायत तालबेहट की छवि खराब की जा रही है। जिससे हम सभी बहुत आहत है। सफाई कर्मियों ने मांग की है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने वालों के विरूद्ध भ्रामक पोस्ट डालने, नगर पंचायत की छवि खराब करने, आमजन को गुमराह करने नगर पंचायत से जुड़े कर्मचारियों का अपमान करने की साजिश करने के सन्दर्भ में सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जाये। ज्ञापन के दौरान राजू, संजीब, नन्दू, घनश्याम, बल्लू, बालाराम, आकाश, दीपक, दिनेश, राकेश कुमार, अमित, कपिल, महेन्द्र कुमार, राकेश, रामसेवक रैकवार, नरेन्द्र आदि मौजूद रहे।