एक पेड़ मां के नाम" अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
निष्पक्ष जन अवलोकन। शिवम् सिकरवार ब्यूरो चीफ। आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत शनिवार को "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने भाजपा ब्रज क्षेत्र कार्यालय से हाथों में पौधे लेकर पदयात्रा निकाली और श्रीराम मंदिर पार्क पहुंचकर पौधरोपण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी हैं। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान मातृत्व के सम्मान और प्रकृति संरक्षण का अनूठा संगम है। सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि "पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ और धरती को हरा-भरा बनाओ" का संदेश प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में लगाए गए पौधों को गोद लेकर उनकी नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर महामंत्री महेश शर्मा, महामंत्री नीतेश शिवहरे, कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल, उपाध्यक्ष मनवीर चौहान, दीपू जादौन, मनमोहन कुशवाह, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, मंत्री अनिल सारस्वत, विक्रांत तिवारी, विकास भारद्वाज, अंकित शर्मा, माधुरी माहौर, कार्यालय प्रभारी बॉबी लाले, सह मीडिया प्रभारी गया प्रसाद लोधी, के.के. सिकरवार, आशु पंडित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









