भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर निंदूरा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के निर्देश

भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रथम आगमन पर निंदूरा में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन विस्तार के निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन राम लक्ष्मण बड्डूपुर (बाराबंकी) — भाजपा मंडल निंदूरा के मंडल अध्यक्ष विनय मौर्य के आवास पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा “भुल्लन” के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह हर बूथ, गांव और घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियों, पत्रकों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए। साथ ही उन्होंने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जाएगी, जबकि 13 अप्रैल की पूर्व संध्या पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में “प्रणांजलि कार्यक्रम” आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कार्यकर्ताओं की सहभागिता अनिवार्य है। इस दौरान हाल के दिनों में नाराज चल रहे मंडल अध्यक्ष विनय मौर्य के आवास पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन सर्वोपरि होता है और सभी को संगठन के निर्देशों का पालन करना चाहिए। बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष ने निंदूरा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पत्रक वितरित किए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जंगबहादुर पटेल, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु विश्वकर्मा, विनोद सिंह, अर्जुन तिवारी, नीरज रावत, दीपक यादव, राजू मौर्य, राकेश मौर्य, मिथुन रावत, राजेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।