भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया श्रीराम जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़ी भीड़

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर में भगवान श्रीराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म के शुभ अवसर पर बड़े ठाकुरद्वारा समेत विभिन्न राम-जानकी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी और भक्ति का वातावरण बन गया। पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जहां पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का अभिषेक और आरती कराई। जैसे ही 12 बजे आरती हुई, पूरा नगर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिरों में बैंड-बाजों के साथ उत्सव मनाया गया और भक्ति गीतों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।