बाराबंकी में राज्यस्तरीय कर्मचारी-अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

बाराबंकी में राज्यस्तरीय कर्मचारी-अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। यू.पी. सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 10वीं वाहिनी पीएसी ग्राउंड में 7वीं राज्यस्तरीय कर्मचारी-अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलसी अंगद कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के साथ-साथ अन्य जनपदों से आए राज्य स्तरीय कर्मचारी व अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्रिकेट, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष आर.पी. सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र वर्मा, महामंत्री डॉ. कमल कुमार सिंह वैश्य, उपाध्यक्ष आशीष यादव, उपाध्यक्ष रवि कनौजिया, संगठन मंत्री रिकी भट्ट, संयुक्त मंत्री सीमा सिंह, प्रचार-प्रसार मंत्री संदीप सिंह तथा राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रथम दिवस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, जिसमें कुल 9 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत 9 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल सहित कुल 12 मैच खेले जाएंगे।