निशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण एवं ब्लड टेस्ट शिविर का किया गया आयोजन

निशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण एवं ब्लड टेस्ट शिविर का  किया गया आयोजन
निशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण एवं ब्लड टेस्ट शिविर का  किया गया आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर (जयंती) को समर्पित गरीबो शोषित़ों वंचितों पिछड़ों एवं पंक्ति के सबसे अंतिम व्यक्ति तक अपनी निस्वार्थ सेवाएं देने के लिए जनपद की अग्रणी संस्था सेवा भारती चित्रकूट सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड एवं जिला अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान पर निशुल्क नेत्र परीक्षण चश्मा वितरण ब्लड टेस्ट का कार्यक्रम रानीपुर भट्ट सीतापुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य एवं गायत्री परिवार चित्रकूट के संचालक रामनारायण त्रिपाठी द्वारा बाबा साहब अंबेडकर एवं रणछोड़ दास महाराज जी यह चित्रों पर माल्यार्पण धूप दीप मंत्रोच्चारण के साथ की गई। सभी अतिथियों का स्वागत सेवा भारती के जिला महामंत्री राज किशोर शिवहरे द्वारा अंग वस्त्र भेंट करके किया गया। गायत्री परिवार के रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि वास्तव में सेवा भारती चित्रकूट जनपद में अनेकों प्रकार के कार्यक्रम जो छात्र-छात्राओं बुजुर्गों शोषण वंचितों पिछड़ों के अति आवश्यक और हितों से जुड़ी हुई होती है उन्हीं कार्यक्रमों को निस्वार्थ भाव से बिना किसी आडंबर के अनवरत कर रहे हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि सेवा भारती जनपद में सैकड़ो कार्यक्रमों के माध्यम से शहर हो या गांव सभी सेवा बस्तियों में ऐसे कार्यक्रमों के द्वारा जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रही है ।