बडे बाबा की गुरुवार की पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

बडे बाबा की गुरुवार की पाप नाशक चिन्ताहरण महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। गुरुवार को श्रीसमर्थ साहेब जगजीवन दास बड़े बाबा की होने वाली महाआरती में गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ इत्यादि जनपदों से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र अभरन सरोवर में आचमन कर पाप हरण, चिन्ताहरण महाआरती में शामिल होकर अपने को कृतार्थ किया। गुरुवार की ब्रह्ममुहुर्त में होने वाली महाआरती में मे क्षेत्र के साथ साथ गोन्डा बहराइच बलरामपुर श्रावस्ती सीतापुर बाराबंकी लखनऊ इत्यादि जनपदों से परणी श्रद्वालु बुधवार की रात में ही श्रीकोटवाधाम स्थित साहेब के दरबार में हाजिरी देकर महाआरती में शामिल होकर चिन्ता मुक्त हो रहे हैं।महाआरती के पश्चात बड़े बाबा की समाधि पर चादर परसाद चढा कर मनवांछित फलों की प्राप्ति एवं विश्वमानव कल्यांण की कामना किया।महन्त विशाल दास, अमान दास, फलाहारी बाबा, राजकुमार तिवारी, छन्नू महराज महरादास आदि मौजूद रहे।