फार्मर रजिस्ट्री कैम्प ठाकुर पुर में 16 किसानों की रजिस्ट्री की गंई
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।ग्राम पंचायत ठाकुरपुर में शुक्रवार को फार्मर रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया। ग्राम प्रधान विकेश वर्मा की अध्यक्षता में हुए इस शिविर में 16 किसानों का पंजीकरण किया गया। इस कैंप का उद्देश्य किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।नायब तहसीलदार दिनेश पाण्डेय ने कैंप स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण कार्य की समीक्षा करते हुए लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नायब तहसीलदार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार, सभी पात्र किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाना है।उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त सूची का मिलान किया जाए। जिन किसानों ने अपनी भूमि के आधे गाटा का पंजीकरण कराया है, उनसे तुरंत संपर्क कर पूरे गाटा का रजिस्ट्रेशन कराया जाए।उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। नायब तहसीलदार ने पंजीकरण कार्य में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश भी दिए।









