प्रवर्तन दल ने की यात्री वाहनों की कड़ी जाँच, 10 का चालान
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। होली पर्व पर सड़क सुरक्षा और यात्री सुरक्षा, सुगम यात्रा सुनिश्चित करने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रवर्तन टीमो द्वारा हाइवे पर यात्री वाहनों की कड़ी जाँच करते हुये लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर अनिवार्यता, चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, व्यवहार, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने को लेकर जागरुक किया गया साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर विशेष चेकिंग अभियान के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने लगभग 35 वाहनो के परमिट, फिटनेस सहित अन्य पत्रावलियो की गहनता से जांच की। तथा नियमो का उल्लंघन मिलने पर 10 वाहनो के चालान किये।