प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ग्राम किठूरी में 9 लाख रुपए की लागत से बनवाये गये अन्नपूर्णा भवन का उदघाटन किया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। प्रदेश के खादय रसद राज्य मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ग्राम किठूरी में 9 लाख रुपए की लागत से बनवाये गये अन्नपूर्णा भवन का उदघाटन किया।तथा अन्नपूर्णा भवन प्रांगण में वृक्ष रोपित किया। शनिवार को विकास खंण्ड सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत किठूरी में करीब 9 लाख रुपए की लागत से बनवाये गये अन्नपूर्णा भवन का उदघाटन करने के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए खादय रसद राज्य मंत्री ने कहा की मोदी जी और योगी जी की डबल इंजन की सरकारों में गांवों का सम्पूर्ण विकास हो रहा है। अन्नपूर्णा भवन, आंगनबाड़ी केंद्र गांवों में इन्टर लाकिंग, विद्युतीकरण डामरीकृत सड़कों का निर्माण,अमृत सरोवर के साथ साथ आयुष्मान कार्ड इत्यादि योजनाओं का लाभ गांव के लोगों को मिल रहा है।इस मौके पर प्रदीप कुमार द्विवेदी,पवन कुमार वर्मा मंण्डल अध्यक्ष,मुलायम सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष भाजपा,लवकुश वर्मा,नीलू वर्मा, अनिल कुमार वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार वर्मा प्रधान, चन्द्रभान रावत प्रधान के अलावा जिला पूर्ति अधिकारी,पूर्ति अधिकारी सिरौलीगौसपुर ,बी डी ओ संजीव गुप्ता, अखिलेश कुमार वर्मा तकनीकी सहायक, चेतराम अवर अभियंता, सतीश वर्मा सचिव, मनोज मिश्रा सहायक विकास अधिकारी पंचायत, मनीष शुक्ला,आदि मौजूद रहे। तत्पश्चात सतीश चन्द्र शर्मा लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह पंहुच कर कार्यकर्ताओं एंव ग्रामीणों की समस्यायों को सुनकर उपजिलाधिकारी सिरौलीगौसपुर, खंण्ड विकास अधिकारी,आदि को समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। तत्पश्चात प्रधान संघ के अध्यक्ष विकेश वर्मा की अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने खादय रसद राज्य मंत्री को ज्ञापन मांग पत्र दिया है जिसमें कहा गया है की प्रधानों का कार्यकाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पंन होने तक बढाया जाय।इस मौके पर लवकुश रावत, दयाशंकर शुक्ल,अमित कुमार वर्मा सदेंवा, रामसागर यादव, जयराम मौर्या,जय प्रकाश वर्मा, जमशेद अली,अकरम अंसारी, अनमोल रावत, माजिद हासमी,रियाज मशूद प्रधान सैदनपुर, सहित दर्जनों प्रधान एंव उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।









