पुलिस अधीक्षक द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया । पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाए, तो पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है । इस अभियान का उद्देश्य जनमानस में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना, भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से पौधरोपण को प्रोत्साहित करना तथा आगामी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करना है ।









