पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर रनिया में जश्न,भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत पर रनिया में जश्न,भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अंकित तिवारी।

 कानपुर देहात के रनिया में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की खबर आते ही कानपुर देहात के रनिया कस्बे में भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया और कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित शर्मा, आकाश सैनी, कैलाश गुप्ता, रज्जन गुप्ता, नवीन तिवारी और शोभित दीक्षित समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पार्टी की जीत का जश्न मनाया और भविष्य में और मजबूत संगठन के संकल्प लिए। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जीत आने वाले चुनावों के लिए भी सकारात्मक संदेश है और पार्टी इसी तरह जनता के बीच काम करती रहेगी।