परसा कम्पोजिट विद्यालय में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौली गौसपुर बाराबंकी।खंड शिक्षाधिकारी सुषमा सेंगर के निर्देश पर शुक्रवार को परसा कम्पोजिट विद्यालय में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की गई और शिक्षकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टीएलएम का अधिक से अधिक प्रयोग करने के निर्देश दिए गए। बैठक में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्रगति, छात्र उपस्थिति, डीबीटी, एमडीएम और विद्यालयों में संचालित अन्य गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचने, शिक्षक डायरी को अद्यतन रखने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए नवाचार अपनाने के पर चर्चा की गई।इस अवसर पर एआरपी श्याम जी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, "सभी शिक्षक कक्षाओं में टीएलएम का अधिक से अधिक प्रयोग कर बच्चों को रोचक तरीके से पढ़ाएं। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हमें नियमित रूप से बच्चों का मूल्यांकन करना होगा और उपचारात्मक शिक्षण पर विशेष जोर देना होगा। प्रत्येक बच्चा निपुण बने, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।उन्होंने आगे बताया कि गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों की अवधारणाएं स्पष्ट होती हैं और सीखने की प्रक्रिया सरल हो जाती है। अन्य एआरपी ने भी शिक्षण तकनीक, आधारशिला क्रियान्वयन एवं संदर्शिकाओं के उपयोग पर शिक्षकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।बैठक में पुष्पेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार, रश्मि शुक्ला और वेद प्रकाश उपस्थित रहे। संकुल क्षेत्र के शिक्षकों में उदय प्रताप, आशीष, अनिल कुमार, अनुभव, इरफान, रेहान, दीप चंद्र, सुनील कुमार, सतगुरु शरण और अभिषेक तिवारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी प्रतिभाग किया।









