नगर में होली का जुलूस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाला २-डीजे की धुन पर जमकर थिरके लोग और उड़ा गुलाल ३-चाचा जुलूस में एसडीम,सीओ, तहसीलदार कोतवाल और भारी संख्या पुलिस बल मुस्तैद रहा
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर( बाराबंकी) कस्बे में होली का पारंपरिक चाचर जुलूस निकाला गया। इस भव्य जुलूस में बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सहित तमाम नागरिक शामिल हुए। जुलूस में चार ऊंट औरतमाम लोग स्थानीय मुंशीगंज तिराहे पर एकत हुए फिर जुलूस के रुप भगवान महावीर मार्ग, सराय बाजार, तहसील चौराहा, शट्टी बाजार, मुंशीगंज, नालापार दक्षिणी होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित राइस मिल के निकट शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर झूमते हुए लोगों नेएक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएंदीं। पारंपरिक गीतों और होली के फाग ने माहौल को जीवंत बना दिया। जगह-जगह स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया और पानी व गुलाल की व्यवस्था की।जुलूस दौरान सुरक्षाव्यवस्था चाक -चौबंद रही। जुलूस मार्ग पर पर्याप्त पुलिसबल तैनात था, संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई। सीओ जगतराम कनौजिया ने लगातार भ्रमणकर स्थिति का जायजा लिया, जिससे पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। किसी अव्यवस्था से निपटने हेतु त्वरित प्रतिक्रिया दल भी मौजूद था। स्थानीय लोगों अनुसार, चाचर जुलूस वर्षों पुरानी परंपराहै, जो आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। होली से पहले निकलने वाला जुलूस कस्बे की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ता है।जुलूस सकुशल समापन पर लोगों ने प्रशासन और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। यह पारंपरिक चाचर जुलूस शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ,








