नगर के कई स्थानों पर फूल-मालाओं से शोभायात्रा का किया जाएगा स्वागत

नगर के कई स्थानों पर फूल-मालाओं से शोभायात्रा का किया जाएगा स्वागत

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र। नगर की धार्मिक परंपरा और आस्था का प्रतीक बनने वाली रामनवमी शोभायात्रा को भव्य रूप देने के लिए गत गुरुवार की शाम नगर के मध्य स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने की।अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में भव्य, ऐतिहासिक और आकर्षक रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा आम जनमानस के सहयोग से आयोजित होती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि यह शोभायात्रा श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर मेन चौक, धर्मशाला चौक, चंडी होटल चौक, बढ़ौली चौराहा, महिला थाना होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। अखाड़ा परिषद के संरक्षक जितेंद्र हर्ष ने कहा कि वर्षों से निकल रही यह शोभायात्रा नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अपने इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को और भी भव्य व ऐतिहासिक बनाने में सहयोग करें। वहीं अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता और आनंद मिश्रा ने पिछले वर्ष के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बार शोभायात्रा में आकर्षक और मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी। साथ ही वाराणसी के कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। नगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा और आम जनमानस के सहयोग से जगह-जगह प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी रहेगी। बैठक में मुख्य रूप से अजीत चौबे, अभिषेक सिंह चंदेल, रामलखन सिंह, कीर्तन सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेश शुक्ला, अवध जी, राजेश बंसल, संदीप सिंह चंदेल, मिलर संगठन के प्रमोद गुप्ता, बलदेव सिंह, नीटू सिंह, अनुज केडिया, पुष्पा सिंह, मंजू गोस्वामी, रितु अग्रहरि, सुमन केसरी, वंदना मौर्य, आशा विश्वकर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज जालान, बंटी खंडेलवाल, विनोद जालान, राजेश मिश्रा, आशीष अग्रवाल, अनुपम त्रिपाठी, महावीर सिंह, अरुण सिंह, गोपाल चौबे, मनीष अग्रहरि, उत्कर्ष पांडेय आदि मौजूद रहे।