धुसेडिया और श्याम नगर ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। स्थानीय विकास खंण्ड की ग्राम पंचायत धुसेडिया और श्याम नगर में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें आयी शिकायतों का निस्तारण किया गया। ग्राम धुसेडिया मे प्रधान श्रवण कुमार वर्मा की अध्यक्षता एंव सचिव कुलदीप वर्मा के संयोजन में हुई चौपाल में आयी दो शिकायतों एक परिवार रजिस्टर नकल तथा दूसरी वृद्धावस्था पेंशन से सम्बंधित थी दोनों शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। देवेन्द्र वर्मा तथा पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।दूसरी चौपाल श्याम नगर में ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता एंव तेजभान वर्मा के संयोजन में हुई जिसमें सिर्फ एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्बंधित थी जिसके बाबत सचिव ने शिकायत कर्ता को के वाई सी कराने के निर्देश देते हुए निस्तारण कर दिया गया। बैठक में रवि रावत,तथा पंचायत सहायक आदि मौजूद रहे।









