दूसरे बड़ा मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारे के पंडाल
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार पर क्षेत्र स्थित हनुमान मंदिरों व विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी व धर्मभीरू जनों द्वारा चलाए गए भंडारों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूडी सब्जी छोले चावल बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया हनुमान मंदिरों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुड़वा बल्लोपुर स्थित पंचमुखी बालाजी हनुमान मंदिर पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी व भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरतगंज सुशील कुमार वर्मा के संयोजन में आयोजित विशाल भंडारे में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने पूड़ी सब्जी छोला चावल व बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। कस्बा रामनगर में बाल्मिक मंदिर के बगल शुक्ला पुस्तक भंडार के प्रोपराइटर मनीष शुक्ला व मनोज शुक्ला द्वारा आयोजित किए गए भंडारे में पूडी सब्जी व बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया। समाजसेवी उमेश प्रताप शुक्ला मनीष शुक्ला शुभम शुक्ला कुलदीप पाल अंश पंडित शिवा मिश्रा छवि मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे भंडारे में छोला चावल के प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। बिंदौरा परसपुर स्थित बुढ़वा बाबा मंदिर पर रवि कोटेदार व जग्गू यादव द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में पूड्री सब्जी छोले चावल व बूंदी प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। कस्बा स्थित पक्का तालाब प्राचीन हनुमान मंदिर पर भारी भीड़ देखने को मिली तथा मेला भी लगा बड़ी संख्या में लोगों ने पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया इसी क्रम में रामनगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर चंदनापुर स्थित हनुमान मंदिर रानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर बरियारपुर स्थित झाड़ूले दास बाबा मंदिर बिंदोरा स्थित हनुमान मंदिर सहित तमाम स्थानों पर स्थित हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। साथ ही भजन कीर्तन के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए और प्रसाद वितरण भी हुआ।









