तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। तहसील चौराहे के पास देर रात सिहाली रोड पर जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला चक बीबीपुर निवासी सरवन कुमार (29) पुत्र नन्हू राम बाइक से जा रहे थे। तभी रामनगर की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सरवन सड़क पर गिर पड़े और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पास के दुकानदार मानस गुप्ता ने घायल सरवन को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।