तीसरे दिन खेले गए लीग और सेमीफाइनल मैच, सरयू सुपरकिंग्स ने फाइनल में बनाई जगह
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | यू.पी. सिविल सर्विसेज प्लेयर्स एसोसिएशन, बाराबंकी नागरिक सेवा एसोसिएशन रजि० उ.प्र. द्वारा आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय कर्मचारी/अधिकारी सद्भावना खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन क्रिकेट टूर्नामेंट में दो लीग मैच और एक सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। पहला लीग मैच गोल्डेन ग्लैडिएटर्स और इरिगेशन वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें गोल्डेन ग्लैडिएटर्स ने 47 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा लीग मैच स्टार 11 और एमआईडी 11 के बीच खेला गया, जिसमें स्टार 11 ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही चौथी टीम के रूप में अल्फा लीजेंड ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली। दिन का तीसरा मुकाबला सेमीफाइनल-1 के रूप में खेला गया। इसमें रूथलेस स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाए। जवाब में सरयू सुपरकिंग्स बहराइच ने विनोद कुमार की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अंतिम ओवर में जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विनोद कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अगला सेमीफाइनल मुकाबला अंतिम दिवस अल्फा लीजेंड और गोल्डन ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जाएगा, जिसके बाद फाइनल मैच आयोजित होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह विसेन, महामंत्री के.के. सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र, उपाध्यक्ष आशीष यादव व रवि कनोजिया, संगठन मंत्री रिकी भट्ट, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, संयुक्त मंत्री सीमा सिंह तथा सहयोग हेतु सत्य प्रकाश वर्मा उपस्थित रहे। मैचों की कमेंट्री संदीप सिंह, करन और आशीष यादव ने की।









