जनपद चित्रकूट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

जनपद चित्रकूट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई
जनपद चित्रकूट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में संपन्न हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जनपद चित्रकूट मैं मुख्यतः तीन परियोजनाएं चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना ,सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना, एवं रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना निर्माणधीन है जनपद चित्रकूट के पाठा क्षेत्र की रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत कुल 68 ग्रामों को लाभान्वित किया जाना है वर्तमान तक योजना के 61 ग्रामों में नियमित जला पूर्ति प्रारंभ हो गई है इनमें से 47 ग्रामों में शत प्रतिशत तथा शेष ग्रामों में 70 से 80 प्रतिशत जला पूर्ति प्रारंभ हो चुकी है, योजना के अंतर्गत समस्त 68 ग्रामों में पाइप पेयजल योजना से नियमित आपूर्ति प्रारंभ किए जाने की समय सीमा 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है जिसके संबंध में फर्म Gvpr के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया कि रैपुरा ग्राम समूह पेय जल योजना की ग्रामवार एवं मजरे वार माइक्रो प्लान प्रस्तुत करते हुए समस्त ग्रामों एवं समस्त मजरों को 30 अप्रैल 2026 तक लाभान्वित करना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में फर्म के स्टेट हेड को टर्मिनेशन नोटिस निर्गत किया जाएगा इसी प्रकार सिलौटा मुस्तकिल पेयजल परियोजना के समस्त निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है योजना के अंतर्गत 57 ग्रामों में शत प्रतिशत नियमित जलापूर्ति आपूर्ति प्रारंभ हो गई है शेष ग्रामों एवं मजरों में योजना के अंतर्गत अवशेष समस्त कार्यों को पूर्ण करा कर योजना का अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य अगले 3 महीने के उपरांत प्रारंभ किया जाना लक्षित है वर्तमान में योजना के ट्रायल रन को प्रारंभ किए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है जिसकी स्वीकृति प्राप्त होते ही 3 महीने के उपरांत योजना का अनुरक्षण संचालन कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसी प्रकार चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना के समस्त निर्माण कार्यों को पूर्ण करते हुए 30 जून 2026 तक समस्त ग्रामों में नियमित जला पूर्ति प्रारंभ किया जाना लक्षित है जिसके लिए फर्म एलएनटी के प्रोजेक्ट मैनेजर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए गए चांदी बांगर ग्राम समूह पेय जल योजना की ग्रामवार एवं मजरे वार माइक्रो प्लान प्रस्तुत करते हुए आवश्यक मैनपॉवर एवं मशीनरी लगाकर समस्त ग्रामों एवं समस्त मजरों को 30 जून 2026 तक लाभान्वित करना सुनिश्चित करें ,साथ ही साथ 30 जून 2026 तक योजना के समस्त 286 ग्रामों में नियमित जलापूर्ति एवं रोड रेस्टोरेशन शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें ,अन्यथा की स्थिति में फर्म के स्टेट हेड को टर्मिनेशन नोटिस निर्गत किया जाएगा रैपुरा पेयजल योजना एवं चांदी बांगर ग्राम समूहपेयजल योजना के अंतर्गत समस्त cwr पर समानांतर रूप से विद्युत की समस्या लगातार बने होने के कारण निर्देश दिए गए कि प्रबंध निदेशक महोदय दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को उक्त के संबंध में अभिलंब कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया जाए महामहीम राष्ट्रपति महोदया द्वारा नई दिल्ली में जल महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद चित्रकूट की मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना की मनकुंवार ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान श्रीमती रचना देवी को एवं छिवलहा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान देवस्वरूप को उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह एवं अनुकरणीय वित्तीय स्थिरता (User Charge Collection & Financial Sustainability)” श्रेणी में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया।इसके संबंध में जिलाधिकारी महोदय के द्वारा बैठक से पूर्व मोमेंटो देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही साथ ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन चित्रकूट को बधाई भी दी ग्राम पंचायत मनकुंवार एवं छिवलहा में कुल क्रमशः340 नग गृह जल संयोजन तथा 422 में गृह जल संयोजन के माध्यम से मऊ ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारु संचालन एवं रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए ग्राम पंचायत, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) तथा जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, चित्रकूट के समन्वित प्रयासों से उपयोगकर्ता शुल्क संग्रह की प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है।