चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने एक छप्परनुमा मकान को जलाकर नष्ट कर दिया

चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने एक छप्परनुमा मकान को जलाकर नष्ट कर दिया

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली बाराबंकी। चूल्हे की चिंगारी से निकली आग ने एक छप्परनुमा मकान को जलाकर नष्ट कर दिया तेज हवा के बींच बढ़ती लपटो के बींच फंसी एक महिला झूलस गयी ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को काबू किया। आग मे झूलसी महिला को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जिसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है। रविवार की दोपहर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंजापुर निवासी राहुल कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सबुल अपने देवर साहुल के छपरनुमा मकान मे आलू उबालने के लिए गयी थी आलू उबालने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने छप्पर को अपने आगोस मे ले लिया और देखते ही देखते पुरा छप्परनुमा मकान धु धुकर जलने लगा आग के बींच मे फंसी राहुल की पत्नी सबुल बुरी तरह झूलस गयी आग आगे और बढ़ती कि ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत कर आग को काबू कर लिया तब तक डबल बेड, दो तख्त, एक बेंच, रजाई गद्दा, सहित 20 हजार की नगदी व घर गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग मे झूलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसे सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।