ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ब्लाक अध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में खंण्ड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता को ज्ञापन दिया गया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के सिरौलीगौसपुर ब्लाक अध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में दर्जनों रोजगार सेवकों ने मानदेय,ई पी एफ व अन्य समस्याओं के सम्बंध में 2 जून से मनरेगा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया है। बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सिरौलीगौसपुर इकाई के अध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में समस्त ग्राम रोजगार सेवक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल पर रहेंगे। ब्लाक अध्यक्ष अजय यादव ने कहा हमारी समस्याओं का निराकरण न हो जाने तक समस्त ग्राम रोजगार सेवक मनरेगा कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे।इस मौके पर शालिनी, अशोक नाग, राजकिशोरी,राजेन्द्र प्रसाद,संध्या वर्मा, आदि मौजूद रहे।









