गैंगस्टर एक्ट में वांछित अवैध खनन पासर गिरोह के 04 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 03 चार पहिया वाहन सीज
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन, संगठित अपराध एवं माफिया गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल निर्देशन में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस एवं प्रभारी एसओजी टीम निरीक्षक नागेश सिंह द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-551/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित 04 नफर अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर चुर्क कालोनी के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहनों के वैध प्रपत्र प्रस्तुत न किए जाने पर उन्हें नियमानुसार सीज कर दिया गया। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन के माध्यम से आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले संगठित गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं, जो पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं।घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 12.09.2025 को जिला खनिज कार्यालय, सोनभद्र के सर्वेक्षक योगेश शुक्ला एवं पुलिस टीम द्वारा गिट्टी एवं बालू का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच के दौरान अभियुक्तों ने पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं, अभियुक्तों द्वारा चेकिंग बैरियर तोड़ते हुए तेज रफ्तार में गलत दिशा से वाहन भगाकर सार्वजनिक मार्ग पर अराजकता एवं भय का वातावरण उत्पन्न किया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-944/2025 धारा 121(1), 109(1), 324(4), 352, 351(3), 191(2), 61(2)क बीएनएस एवं 07 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों द्वारा प्रयुक्त 03 चार पहिया वाहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके कारण वाहनों को विधिक कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया।









