उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन का हुआ रामनगर में गठन,नगर अध्यक्ष विवेक शुक्ला बने तो महामंत्री शुभम जायसवाल प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल हैं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन का हुआ रामनगर में गठन,नगर  अध्यक्ष विवेक शुक्ला बने तो महामंत्री शुभम जायसवाल प्रदेश सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल हैं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष

अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने बुधवार देर शाम पुरानी तहसील परिसर रामनगर में व्यापारियों के बीच बैठक कर नगर कार्यकारिणी का गठन किया। सर्व सम्मत से संरक्षक पद पर अनूप कुमार पांडेय,रमाशंकर गुप्ता उर्फ अल्लू व गौरव प्रशांत शुक्ला तथा श्रवण तिवारी को बनाया गया। नगर अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार शुक्ला,महामंत्री शुभम जायसवाल व सह मंत्री रंजीत यादव को बनाया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष ओझा व राजेश मौर्य को जब कि उपाध्यक्ष इंद्र मणि श्याम,ऋषभ तिवारी व राजेंद्र सोनी बनाए गए।इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उप्र सरकार के मंत्री नितिन अग्रवाल हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह सिद्धू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि संगठन का विस्तार कर जल्द अन्य सभी पदाधिकारियो का चयन कर सूची भेज दे।।अब किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से यदि किसी के द्वारा परेशान किया गया तो ठीक नहीं होगा।जिला महामंत्री भूपेंद्र शुक्ला ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत रहेगा। यदि किसी अधिकारी या अन्य समाज विरोधी तत्वों द्वारा उनको बिना वजह परेशान किया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल संगठन को दें। पदाधिकारी डी एम से मिलकर उसके खिलाफ कार्यवाही कराएंगे। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर है। अरुण रावत ने भी व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन इन्द्रमणि श्याम ने किया। उपस्थित कस्बे के व्यापारियों ने नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।