उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा संपन्न करवाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी चित्रकूट का निरीक्षण किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा दिनांक 14.03.2026 व 15.03.2026 को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्वी चित्रकूट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, कक्षों की व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।