अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा कराये जाने के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के कृषक इण्टर कॉलेज भौरी एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट । ज्योति नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा -2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद चित्रकूट के कृषक इण्टर कॉलेज भौरी एवं चित्रकूट इण्टर कॉलेज कर्वी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया । महोदय द्वारा निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, परीक्षा केन्द्रों के आसपास शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा सभी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।









