अधिवक्ता पीड़ितों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय दिलाने का काम करें
निष्पक्ष जन अवलोकन। रामशंकर वर्मा। रामनगर बाराबंकी। अधिवक्ता पीड़ितों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय दिलाने का काम करें, यह कार्य बार व बेंच के बेहतर तालमेल से ही संभव है यह बात मुख्य अतिथि न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रवींद्र कुमार रावत ने तहसील सभागार में पंडित जुगल किशोर मिश्रा की अध्यक्षता व रामकुमार सोनी के संचालन में आयोजित नवनिर्वाचित तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में कहीं न्यायाधिकारी ने यह भी कहा कि अधिवक्ता वर्ग का गौरवशाली इतिहास रहा है नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने कहा कि विजयी व हारे सभी अधिवक्ता मिलजुल कार्य करें तथा नियम कानून के तहत लोगों को न्याय दिलाए अधिवक्ता सभागार निर्माण कराए जाने के बारे में कहां की तहसील बार प्रस्ताव दे इस कार्य को करवाने में पूरी कोशिश करूंगा। उप जिलाधिकारी आनंद तिवारी ने कहा कि नवनिर्वाचित कार्यकारिणी बार व बेंच के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर पीड़ितों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाये हमारी तरफ से पूरा सहयोग रहेगा विशाल सभागार के निर्माण की मांग पर कहा की शासन और प्रशासन को प्रस्ताव भेजकर पूरी कोशिश करूंगा अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी ने अधिवक्ता चैंबर व विशाल सभागार के निर्माण कराए जाने की बात कही पूर्व अध्यक्ष जगदंबा सिंह ने कहा कि अनावश्यक जीडी से बचे तथा पीड़ितों को हर हाल में न्याय दिलाए। नव निर्वाचित अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री कमलापति तिवारी ने कहा कि आप लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करूँगा। अधिवक्ता हित व पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी जिला बार के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रितेश मिश्रा सिरौली गौसपुर के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काशी प्रसाद द्विवेदी श्रवण सिंह पूर्व महामंत्री सुरेश चंद्र मिश्र वरिष्ठ पत्रकार केपी तिवारी बी डी खान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों को पद की गरिमा एवं कर्तव्य निर्वहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामशरण पाठक शिक्षक नेता पंडित देवी प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार विपुल कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष राममोहन शुक्ला, राज किशोर रावत अनिल दिक्षित वरिष्ठ अधिवक्ता सतीश चंद्र शुक्ला अंगद शुक्ला एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कांत मिश्रा सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।









