अज्ञात वाहन की टक्कर से गई युवक की जान

अज्ञात वाहन की टक्कर से गई युवक की जान

निष्पक्ष जन अवलोकन। अर्पित त्रिवेदी। अज्ञात वाहन की टक्कर से गई युवक की जान पुलिस ने शव को पीएम हेतु सीतापुर भेजा हरगांव सीतापुर--- हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीतीरात हरगांव महोली राजमार्ग पर ग्राम फीरोजपुर में एक युवक की अज्ञात वाहन की जोरदार ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीतापुर भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरगांव महोली राजमार्ग पर ग्राम फीरोजपुर में शिव मंदिर के पास बीतीरात को लगभग दो बजे शौच जा रहे गांव के ही निवासी अनुपम सिंह उर्फ भऊवा 38 पुत्र प्रह्लाद सिंह की सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाडी लेकर फरार हो गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीतापुर भेज दिया है।थाना प्रभारी निरीक्षक हरगांव बलवंत शाही ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाई की जाएगी।