अग्निकांड से प्रभावित किसानों से मिले सांसद, मुआवजे का दिलाया भरोसा

अग्निकांड से प्रभावित किसानों से मिले सांसद, मुआवजे का दिलाया भरोसा

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सांसद तनुज पुनिया ने त्रिवेदीगंज क्षेत्र के ग्राम कन्हईपुर उसमानपुर, गौरी और सादुल्लापुर में आग से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। विदित हो कि पिछले दिनों क्षेत्र के कई गांवों में आग लगने से करीब 80 बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। सांसद ने कहा कि जिले के कई ब्लॉकों में विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसान काफी आहत हैं। इस अग्निकांड में किसानों को लगभग 20 से 25 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने राजन सिंह, राहुल तिवारी, दिनेश दीक्षित, अनिल शाह, भगौती मिश्रा, राम किशोर, शिव बहादुर सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह सहित कई किसानों से बातचीत की। साथ ही उपजिलाधिकारी हैदरगढ़ से संपर्क कर शीघ्र मुआवजा दिलाने की बात कही। उपजिलाधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया कि इसी सप्ताह किसानों को मुआवजे का भुगतान करा दिया जाएगा।