होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली बाराबंकी। होली का त्योहार बुधवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया। चारों ओर हवा में उड़ता अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग। यह नजारा देख हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली गई। होली के त्योहार में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। एक सप्ताह पहले ही लोगों ने होली की तैयारियां शुरू कर दी थीं। सोमवार/ मंगलवार की रात होलिका दहन होने के बाद बुधवार को दिन भर रंगों का दौर चलता रहा। सुबह से ही लोग मित्रों, रिश्तेदारों के यहां पहुंच गए और एक दूसरे को रंग लगाकर होली का उल्लास मनाया। बड़े-बुजुर्गों को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। बच्चों ने अपने हम उम्र साथियों के साथ पिचकारियों व अन्य माध्यमों से होली के त्योहार का लुत्फ उठाया। दिन भर यही दौर चलता रहा। लोगों का एक दूसरे के घर आना-जाना लगा रहा। होली का उल्लास इतना था कि गांव की सूनी पड़ी गलियों से जो भी निकला वह पूरी तरह होली के रंगों में रंगा हुआ नजर आया। दोपहर बाद होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हुआ और हिन्दू - मुस्लिम सभी एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। होली मिलन का कार्यक्रम देर रात्रि चलता रहा। ■■ प्रशासन की रही चौकसी ■■ होली एव शबे बरात के साथ साथ को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रिय रहा क्षेत्राधिकारी गरिमा पंथ से लेकर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी तक होलिका दहन से लेकर होली मिलन तक गस्त पर रहे। क्षेत्राधिकारी ने जहाँ भारी पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रो में भृमण किया वही प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, अतरिक्त निरीक्षक सनत मिश्रा चौकी प्रभारी सहादतगंज संतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, अभय गुप्ता, राजकरन सिंह, राम नायक सिंह, राशिद खान , रमेश्चंद्र, राकेश यादव ने क्षेत्र में भृमण कर लोगो को होली की बधाई दी।