हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल की प्रतियोगिता मे महिला पुलिस ने लखनऊ जोन मे प्राप्त किया प्रथम स्थान 

हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल की प्रतियोगिता मे महिला पुलिस ने लखनऊ जोन मे प्राप्त किया प्रथम स्थान 

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह   बाराबंकी | हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल प्रतियोगिता में बाराबंकी पुलिस की महिला कर्मियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जोन लखनऊ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है   जानकारी के अनुसार अन्तर्जनपदीय हैण्डबाल कलस्टर व बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 23 फरवरी से 25.फरवरी  तक जनपद अयोध्या में किया गया । उक्त प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की पुलिस टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा की प्रदर्शन किया।             आयोजित प्रतियोगिता में जनपद बाराबंकी में नियुक्त महिलाआरक्षी गायत्री सिंह, आकांक्षा सरन,  पारूल,  खुशबू व  राखी रानी ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जोन लखनऊ में बास्केटबाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।                   इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को विजेता शील्ड एवं गोल्ड मेडल दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षू भी हुए सम्मानित      पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के मध्य 03 दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें क्रिकेट,बॉलीबाल,दौड़,रस्साकसी, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता सम्मिलित थी, इन प्रतियोगिताओं मे भाग लेने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय द्वारा सम्मानित किया गया।