हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर(बाराबंकी) इमलीपुर गांव में बुधवार को घर के बाहर मंजन कर रही एक युवती को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती और बाइक चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, इमलीपुर निवासी रानी पुत्री केशव मिश्र सुबह अपने घर के सामने सड़क किनारे खड़ी होकर मंजन कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि रानी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, मोटरसाइकिल चालक भी बाइक सहित गिर पड़ा और उसे भी गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को निजी साधनों से अस्पताल पहुंचाया। वहीं घायल रानी को सीएचसी फतेहपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार, महिला की हालत पर नजर रखी जा रही है।बाइक चालक को भी गंभीर चोटें आने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरतगंज में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।