हजरत गुलामरसूल शहीद की मजार पर सालाना उर्स अकीदत के साथ संपन्न
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के ग्राम छान्दवल स्थित हजरत गुलामरसूल शहीद की मजार पर बीती शाम सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी कर परिवार की खुशहाली, तरक्की और देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी। कव्वाली, फातिहा और मेले जैसा माहौल इस दौरान कव्वाली का आयोजन हुआ, जिसमें मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। साथ ही फातिहा और मिलाद शरीफ का भी आयोजन हुआ। रात भर चले इस धार्मिक कार्यक्रम में मेले जैसा माहौल रहा। परिसर में खाने-पीने और मिठाइयों की दुकानें भी सजी थीं, जहां बच्चों और बड़ों ने जमकर खरीदारी की। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर बसपा के जहीर अंसारी (जिला पंचायत प्रत्याशी, फतेहपुर पंचम), कमरुल हसन (पूर्व प्रधान, हजरतपुर), शहनूर (बीडीसी, उजरवारा), रईस अंसारी (बीडीसी), नन्कुन्ना (प्रधान, ग्राम छान्दवल), पप्पू लाल, मो. रईन, सद्दाम, डॉ. गुफरान और इलियास अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









